Ranchi: यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड राज्य शाखा के पदाधिकारी वियतनाम जाएंगे. ये पदाधिकारी वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी और हनोई के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को देखेंगे. यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय और रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड राज्य के चेयरमैन शिवेन्द्र दुबे ने बताया की झारखंड राज्य के रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन प्रयासरत है और इस वर्ष से नेतरहाट,पारसनाथ और देवघर ट्रेकिंग और ट्रेनिंग एक्सपीडिशन का आयोजन किया जाएंगा. इस वियतनाम यात्रा के संयोजक उदय साहू ने बताया की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं, और हमारा दल 25 अप्रैल को रवाना होगा. झारखण्ड से वियतनाम जा रहे इस दल में उदय साहू, मनोज महतो, राजकुमार जैन, शैलेन्द्र कुमार, मनोज साहू, शिवेन्द्र दुबे शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।22 APR।।उलगुलान रैली में मारपीट, केस दर्ज।।बीजेपी की गीता कोड़ा ने किया नामांकन।।लातेहार में ट्रिपल मर्डर।।जमशेदपुरःगैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी।।बिहारःबेकाबू ट्रक ने चार को रौंदा।।बीजेपी के झूठ का अंत नजदीक-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।। [wpse_comments_template]

Leave a Comment