Rajnish Ranchi : झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देश पर रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जमील अख्तर की अगुवाई में बुधवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. केंद्र सरकार द्वारा इजराइल से किये गये पेगासस स्पाइवेयर डील का युवा कांग्रेस ने विरोध जताया है. इससे पहले रांची महानगर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से प्रदर्शन करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक गये और मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.
की टीम पहुंची मोरहाबादी, दो दिन में होगा दुकानों के लिए जगह का चयन [wpse_comments_template]
ये उपस्थित रहे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन, प्रदेश प्रवक्ता युवराज सिंह, रांची महानगर युवा कांग्रेस महासचिव इनायतुल्ला खान, हटिया विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रवि शंकर, कांके विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सैफुल्ला खालिद, चंचल लिंडा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- निगम">https://lagatar.in/corporations-team-reached-morhabadi-the-place-for-shops-will-be-selected-in-two-days/">निगमकी टीम पहुंची मोरहाबादी, दो दिन में होगा दुकानों के लिए जगह का चयन [wpse_comments_template]
Leave a Comment