Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः स्टोन एंड यूरोलॉजी क्लीनिक में मिड टर्म ईस्ट जोन वर्कशॉप, नामचीन चिकित्सक हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: स्टोन एंड यूरोलॉजी क्लीनिक में सेकंड मिड टर्म ईस्ट जोन वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. जिसमें देश के जाने-माने यूरोलॉजिस्ट ने आकर नई तकनीक से लेजर ऑपरेशन की जानकारी चिकित्सकों के बीच साझा की. मौके पर दिल्ली के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ एसके पाल ने पीसीएनएल तकनीक की जानकारी दी. वहीं हैदराबाद के यूरोलॉजिस्ट डॉ चंद्र मोहन ने लचीले दूरबीन (आरआईआरएस) पद्धति के द्वारा किडनी के तीन पत्थर को एक साथ निकाल कर दिखाया. पंजाब के डॉ तनुज पाल भाटिया, जम्मू के डॉ राहुल गुप्ता, बेंगलुरु के डॉ अरुण चावला, ओडिशा के डॉ समीर, जमशेदपुर के डॉ हरप्रीत सिंह ने भी वर्कशॉप में शामिल चिकित्सकों को संबोधित किया. इस वर्कशॉप में देश और ईस्ट जोन के 100 से भी ज्यादा यूरोलॉजिस्ट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसे पढ़ें- यूसीएमएएस">https://lagatar.in/12th-state-level-competition-of-ucmas-in-ranchi-more-than-500-children-participated/">यूसीएमएएस

का 12वां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची में, 500 से अधिक बच्चे हुए शामिल

इस तकनीक से छोटा चीरा लगाकार निकाला जाता है किडनी का स्टोन

पीसीएनएल एवं आरआईआरएस तकनीक से किडनी में स्टोन के मरीज को बड़ा चीरा नहीं लगाया जाता है. छोटे से चीरे से ही उनका स्टोन बाहर निकाल दिया जाता है और अस्पताल से दो दिन में छुट्टी दे दी जाती है. इस वर्कशॉप में ईस्ट जोन के प्रेसीडेंट डॉ रणवीर प्रसाद सिंह एवं सचिव डॉ रंजन दे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- भारतीय">https://lagatar.in/team-of-14-trainee-officers-of-indian-administrative-service-reached-ghatshila/">भारतीय

प्रशासनिक सेवा के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम पहुंची घाटशिला

ये रहे मौजूद

रांची के डॉ अरविंद अग्रवाल, डॉ प्रेम कुमार, डॉ अनूप साहू, डॉ एमके सेनापति, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ प्रशांत, डॉ शैलेंद्र मोहन, डॉ पंकज कुमार एवं अन्य डॉक्टरों ने शिरकत की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही