Search

 
 
 

रांची : मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 
Ranchi :  पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी की. जहां से पुलिस ने अवैध विदेशी शराब पैक करते विनोद भगत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गुरुवार देर रात कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब की बोतले सहित अन्य सामान बरामद किये हैं.

घर में मिनी शराब फैक्ट्री संचालित होने की मिली थी सूचना 

जानकारी के अनुसार, डीएसपी प्रकाश सोए को सूचना मिली थी कि जमुना नगर स्थित एक घर में मिनी शराब फैक्ट्री संचालित हो रहा है. यहां से अवैध शराब पैक कर दूसरे जगह भेजा जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और अवैध विदेशी शराब पैक करते विनोद भगत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही