Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: राष्ट्रमंडल खेल में पदक विजेताओं को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में पेयजल एंव स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने आवास पर राष्ट्रमंडल खेल में लाॅन बाॅल में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जितने वाले खिलाड़ी लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार को बुके देकर तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सभी खिलाडियों को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन भी किया. झारखंड बाॅलिंग एसोसिएशन के सचिव मधुकांत पाठक को भी मंत्री ने बुके और शाॅल ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/abhay-sundari-school-of-dhanbad-messed-up-teacher-appointment-process-not-canceled-even-after-complaints/">धनबाद

के अभय सुंदरी स्कूल में गड़बड़झाला, शिकायतों के बाद भी नहीं रद्द हुई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया

खिलाडियों को सुविधा देगी राज्य सरकार-मिथिलेश

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सम्मानित करते हुए खिलाडियों से कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया है. अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खिलाडियों ने पूरेे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है. साथ ही भारत सहित पूरे विश्व में झारखंड का नाम रौशन किया. उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने तथा झारखंड प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए झारखंड सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल और खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाए हुए हैं. इसके कारण आज पूरे विश्व में झारखंड के खिलाड़ियों का डंका बज रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, प्रोत्साहन सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त करने में मदद करने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही