- सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर से लाकर रिम्स में किया भर्ती
- अचेत अवस्था में है नाबालिग नक्सली ढ़ंगुर भेंगरा
Ranchi : पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को कोल्हान क्षेत्र के हुसीपी जंगल में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया था. इस घटना में नक्सली अपने जख्मी साथी को छोड़कर घने जंगल में भाग निकले थे. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, तो जंगली क्षेत्र में एक घायल नक्सली मिला. हेलीकॉप्टर से उसे इलाज के लिए रिम्स लाया गया था. जानकारी के मुताबिक, नक्सली का नाम ढ़ंगुर भेंगरा है और वह महज 14 साल का है. रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. उसे कंधा और गर्दन के बीच में गोली लगी है. फिलहाल अचेत अवस्था में है.
इसे भी पढ़ें – 17">https://lagatar.in/ranchi-review-meeting-of-cid-dg-from-17-to-19-october-many-points-will-be-discussed/">17
से 19 अक्टूबर तक सीआईडी डीजी की समीक्षा बैठक, कई बिंदुओं पर होगी चर्चा [wpse_comments_template]
से 19 अक्टूबर तक सीआईडी डीजी की समीक्षा बैठक, कई बिंदुओं पर होगी चर्चा [wpse_comments_template]
Leave a Comment