Search

 
 
 

रांची : लापता कोयला कारोबारी अजय सिंह का शव रुक्का डैम से मिला

 
Ranchi :  लापता कोयला कारोबारी अजय सिंह का शव पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित रुक्का डैम से बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मालूम हो कि रुक्का डैम के किनारे कोयला कारोबारी अजय सिंह की बाइक, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए थे. इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी थी. उनकी खोजबीन में जुटी थी. अजय सिंह वर्तमान में बरियातू थाना क्षेत्र में रहते थे. अजय सिंह के मोबाइल पर कल फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकले थे. लेकिन उसके बाद अपने घर नहीं लौटे. अजय सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले थे.

स्थानीय लोगों ने दी थी पुलिस को जानकारी

रुक्का डैम के पास स्थानीय लोगों ने मंगलवार की शाम कपड़ा और मोबाइल फोन देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. मौके पर पुलिस पहुंची. मिले सामान की जांच की, तो पता चला कि वह कोयला कारोबारी अजय सिंह का है. इसकी जानकारी उनके परिजन को भी दे दी गई थी. सूचना पर परिजन कुजू से रांची पहुंचे थे.

कोयला कारोबार से जुड़े थे अजय सिंह

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजय सिंह कोयला के कारोबार से जुड़े हुए थे. वह रामगढ़ के कुजू से कोयले का कारोबार करते थे. उनका परिवार रांची में रहता है, लेकिन किसी समारोह में रांची से बाहर गया था. लापता होने की सूचना के बाद कुजू से उनका परिवार रांची पहुंचा. रूक्का डैम से शव बरामदगी के बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें – विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-by-elections-babulal-imposed-chaupal-in-mandar-said-we-do-not-have-to-hand-over-our-future-to-corrupt-people/">विधानसभा

उपचुनाव : मांडर में बाबूलाल ने लगायी चौपाल, कहा- हमें भ्रष्ट लोगों को नहीं सौंपना है अपना भविष्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही