Search

रांची : राज्यपाल से मिले विधायक कमलेश सिंह, डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करवाने की मांग

विधायक के साथ एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूर्या सिंह भी थे मौजूद Ranchi: हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह और एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूर्या सिंह गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की. उन्होंने हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र की दो बड़ी समस्याओं को राज्यपाल के सामने रखा. हुसैनाबाद के झरहा गांव में एक साल से बनकर डिग्री कॉलेज तैयार है. वहां पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की गई. डिग्री कालेज के शुरू हो जाने से गरीब परिवार के बच्चे भी आसानी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय” में “वाइस चांसलर” की नियुक्ति नहीं होने के कारण हुसैनाबाद क्षेत्र का इकलौता एके सिंह डिग्री कॉलेज में भी पठन-पाठन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vice-chancellor-directed-for-prompt-execution-of-pending-cases/">हजारीबाग

: कुलपति ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश समेत 2 खबरें

सुखाड़ का उठाया मामला

विधायक ने कहा कि दूसरी समस्या सुखाड़ और अकाल की है. हुसैनाबाद विधनसभा क्षेत्र हरिहरगंज- हुसैनाबाद की 80% प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है. हमेशा अकाल सुखाड़ की वजह उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. बावजूद इसके झारखंड सरकार ने पिछले एक महीने से यहां पांच प्रखंड सह अंचल कार्यालय में चार में अंचल पदाधिकारी, दो में प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा हुसैनाबाद अनुमंडल में एसडीपीओ की पदस्थापना नहीं की गई है. आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन सभी समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष भी रखा गया था, लेकिन राजनीतिक दुर्भावना से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि राज्यपाल हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान कराने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें-आगामी">https://lagatar.in/holidays-of-jharkhand-policemen-canceled-due-to-upcoming-festivals/">आगामी

पर्व त्योहारों को लेकर झारखंड के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp