Search

 
 
 

रांची : 130वें श्री श्याम भंडारे में 2500 से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

 
Ranchi : श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 113वां श्याम भंडारा भक्ति के रंग में सम्पन्न हुआ. भंडारे में 2500 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया व उपमंत्री अनिल नारनोली के नेतृत्व में राकेश शर्मा, उषा देवी शर्मा, मनीष शर्मा, उत्तम, शुभम, साक्षी शर्मा ने खाटू नरेश व अन्य देवी-देवताओं को प्रसाद अर्पित किया. मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू, श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, स्नेह पोद्दार, आशीष डालमिया, अभिषेक सरावगी, अनुज मोदी, अमित सरावगी,आदि ने भंडारा में सहयोग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही