Ranchi : राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों का तबादला किया है. भू राजस्व विभाग के द्वारा देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. रांची में बुंडू, ओरमांझी, नामकुम, हेहल, अनगड़ा और तमाड़ के अलावा धनबाद, बलियापुर, टुंडी, पूर्वी टुंडी, निरसा, तोपचांची, बाघमारा, एगारकुंड और झरिया के सीओ का भी तबादला कर दिया गया है. तमाड सीओ के पद पर अतुल रंजन भगत को पदस्थापित किया गया है. बुंडू सीओ के पद पर पवन कुमार को पर स्थापित किया गया है. हेहल सीओ के पद पर राजकुमार प्रसाद को पदस्थापित किया गया है. मुंशी राम को रांची टाउन सीओ का पदभार दिया गया है. जय कुमार राम को नामकुम का सीओ बनाया गया है. राजू कमल को अनगड़ा सीओ का पदभार दिया गया है. इटकी सीओ के पद पर विजय कुमार को पदस्थापित किया गया है.
रांची : बदले गए 60 से ज्यादा CO
Last Updated: Sep 12, 2023 12:00 AM (IST)