Search

 
 
 

रांची मोटर डीलर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन

 
Ranchi : आरएमडीए भवन में रांची मोटर डीलर एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. संसद के सत्र 2019-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद की उपलब्धि के लिए संस्था के पूर्व अध्यक्ष सह रांची के सांसद संजय सेठ को आरएमडीए के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करते हुए उनके प्रयास की प्रशंसा की गई. सांसद ने संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही रांची मोटर डीलर्स एसोसिएशन में बतौर अध्यक्ष पद का स्मरण करते हुए हुए कहा, संगठन ही शक्ति है. संजय सेठ ने सदस्यों से आपसी सौहार्द बनाये रखते हुए राज्य व देश के विकास में सहभागी बनने की अपील की. आरएमडीए के अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी, मानद् महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने सभी सदस्यों को रंगोत्सव पर्व होली की शुभकामनाएं दी हैं. मौके पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री समेत आरएमडीए के कई सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें -निलंबित">https://lagatar.in/high-courts-decision-reserved-on-anticipatory-bail-of-father-and-wife-suspended-engineer-in-chief-virendra-ram/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के पिता व पत्नी की अग्रिम बेल पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही