Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बाबा साहब की प्रतिमा का सांसद प्रेमभाईजी सोलंकी ने किया अनावरण

Ranchi : सेटेलाइट कॉलोनी में 23 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया. मूर्ति का अनावरण जय प्रकाश कुमार, संयुक्त महासचिव केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में सांसद डॉ. (प्रो) किरीट प्रेमभाईजी सोलंकी ने किया. इस कार्यक्रम में सेल रांची के कार्यपालक निदेशक जगदीश अरोड़ा, निर्विक बनर्जी, संजीव कुमार एवं आशीष चक्रवर्ती विशेष रूप से मौजूद रहे. अनावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (उड़ान) के महासचिव अरुण कुमार साधू एवं सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार रामटेके अतिथि के रूप में शामिल हुए. अनावरण के मौके पर पर सुनील कुमार ने कहा कि आज हमलोग जो भी हैं, भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन है. अनावरण के बाद सुनील कुमार रामटेके ने सेल की सभी यूनिट के एससी-एसटी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया. कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अधिकारियों को सेल प्रबंधन के द्वारा दिये जाने वाला हर लाभ बिना भेदभाव के मिले. चाहे वह प्रोन्नति हो या विदेश दौरा.

गरीब लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा- सांसद प्रेमभाईजी

सांसद प्रेमभाईजी ने कहा कि प्रधानमंत्री की जो सोच है, जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की, उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य गरीब लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा. जैसे गंभीर बीमारी, शिक्षा, स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं सरकार को पत्र लिखा जाएगा, ताकि इनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सीएम उमाकांत, रांची के पंकज नायक, संजय सुमन प्रभात होरो, बोकारो यूनिट अध्यक्ष एमके अभिमन्यु, रविंद्र महली, दिनेश रविदास, शंभू प्रसाद, महेश पासवान, सुनील कुमार, दिलीप कुमार पासवान, वीरेंद्र कुमार, ताराचंद, सौरभ चांद, दिलीप कुमार शामिल थे.

सांसद ने उड़ान कार्यक्रम का उद्घाटन किया

इस्पात एग्जीक्यूटिव हॉस्टल में एक सभा का भी आयोजन किया गया. साथ ही सांसद ने उड़ान कार्यक्रम का उद्घाटन और पौधरोपण भी किया. शाम को सांसद प्रेमभाईजी सोलंकी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें – निशिकांत">https://lagatar.in/nishikants-tweet-upset-health-minister-banna-gupta/">निशिकांत

के ट्वीट से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की फजीहत, वायरल वीडियो में एक महिला की भी आवाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही