Search

 
 
 

रांची सांसद संजय सेठ ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

 
Ranchi: लोकसभा सत्र के पहले दिन रांची के सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने उन्हें रांची में हुए लोकसभा स्तरीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की कॉफी टेबल बुक भेंट की. सांसद ने प्रधानमंत्री को सेल्फी प्रतियोगिता से जुड़ी 30 बेहतरीन सेल्फी भी भेंट की. मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कला और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए आयोजित हुए सांस्कृतिक महोत्सव की प्रशंसा की है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि ऐसे आयोजन से हम समाज के हर वर्ग से जुड़ते हैं. हमें सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़ने के लिए काम करना चाहिए. सांसद ने कहा कि पीएम द्वारा इस महोत्सव की प्रशंसा करना उनके लिए ही नहीं पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र और झारखंड के लिए गौरव की बात है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-children-and-parents-stopped-the-ob-transporting-of-devprabha/">धनबाद

:स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने देवप्रभा का ओबी ट्रांसपोर्टिंग कराई ठप
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही