Search

 
 
 

रांचीः मुक्ति संस्था ने रिम्स के 43 शव का किया अंतिम संस्कार

 
Ranchi: मुक्ति संस्था ने रविवार को राजधानी के जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया . मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया. मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल,रतन अग्रवाल,आशीष भाटिया,हरीश नागपाल,आदित्य राजगढ़िया,केवल किशोर,राजेश विजयवर्गीय,सुनील अग्रवाल,सुदर्शन अग्रवाल,सौरभ बथवाल,उज्ज्वल जैन,पंकज खिरवाल ,संदीप कुमार,संजय सिंह,अरुण कुतरियार,राहुल जयसवाल,विकाश सिंघानिया,नवीन गाड़ोदिया और सुमित अग्रवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/bjp-targeted-kharges-comment-on-article-370-said-congress-has-lost-the-moral-right-to-remain-a-political-party/">

 खड़गे की अनुच्छेद 370 वाली टिप्पणी पर भाजपा ने निशाना साधा, कहा, कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही