Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: नगर आयुक्त ने कडरू तालाब का किया निरीक्षण, साफ-सफाई का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  शनिवार को नगर आयुक्त शशि रंजन ने कडरू तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि तालाब के आस-पास प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए. संबंधित क्षेत्र के नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर तालाब को साफ-सुथरा रखें. किसी भी तरह का कूड़ा, प्लास्टिक को न डालने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें. तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए र्होटिकल्चर सेल के अभियंताओं को यह भी निदेश दिया गया कि तालाब के आस-पास के खाली क्षेत्रों में सुनियोजित रूप से वृक्षारोपण कराया जाय. ­ इसे भी पढ़ें–लातेहार">https://lagatar.in/latehar-law-and-order-collapsed-in-jharkhand-amar-bauri/">लातेहार

: झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त – अमर बाउरी

सामुदायिक भवन का काम पूरा करने का निर्देस

नगर आयुक्त ने वार्ड न० 45 में रिसलदार नगर डोरंडा स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया. नगर आयुक्त ने पाया कि लगभग 70 फीसदी कार्य किये जा चुके है. इस संबंध में नगर आयुक्त ने संवेदक को कहा कि सामुदायिक भवन सभी वर्गों के नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए निर्माण कराया जा रहा है. इसलिए यह आवश्यक है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए. शेष बचे कार्यों को अगले एक माह में पूर्ण कर जल्द से जल्द इसका उद्घाटन कराया जाय. ­ इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-25-houses-of-musa-toli-will-not-be-demolished-without-rehabilitation-cm/">रांची

: बिना पुनर्वास के मूसा टोली के 25 घरों को नहीं तोड़ा जाएगा : सीएम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ccc-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

कई गाड़ियों के खराब होने से साफ-सफाई प्रभावित

नगर आयुक्त शशि रंजन ने हरमू एमटीएस का भी निरीक्षण किया. एमटीएस इनचार्ज से प्रतिदिन निकलने वाली गाड़ियों के संबंध में जानकारी ली. जांच में पाया कि कई गाड़ियों के ब्रेक डाउन होने की स्थिति में सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है. इस संबंध में ट्रांसपोर्ट शाखा को निर्देश दिया कि सभी खराब पड़े गाड़ियों को दुरूस्त करने के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं, उसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए. नगर आयुक्त ने एमटीएस सुपरवाइजर को यह भी निर्देश दिया कि कूड़ा उठाव करने वाली गाड़ियों की वाशिंग भी समय पर कराना सुनिश्चित करें. साथ ही गाड़ियों की ट्रिप संख्या भी बढ़ाएंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ccc-3.jpg"

alt="" width="600" height="500" />

ये रहे मौजूद

मौके पर पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, मुख्य अभियंता राकेस कुमार, निगम के अभियंतागण, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही