Search

 
 
 

रांची : नगर आयुक्त ने सीवरेज ड्रेनेज परियोजना का किया निरीक्षण

 
Ranchi : नगर आयुक्त शशि रंजन ने शनिवार को रांची नगर निगम के स्तर पर चल रही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सीवरेज ड्रेनेज जोन 1 का निरीक्षण किया. उन्होंने काम कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का निर्देश दिया. एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट, वन विभाग एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा समय पर एनओसी उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में कार्य प्रभावित हो रहा है. नगर आयुक्त ने अभियंताओं को संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित कर एनओसी निर्गत करने का निर्देश दिया. मौके पर उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, मुख्य अभियंता राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, कंपनी के प्रतिनिधि, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -  स्मृति">https://lagatar.in/smriti-irani-said-my-daughter-is-a-first-year-student-she-dont-run-any-bar-congress-will-have-to-answer-in-court/">स्मृति

ईरानी ने कहा, मेरी बेटी प्रथम वर्ष की छात्रा है, वह कोई बार नहीं चलाती, कांग्रेस को कोर्ट में जवाब देना होगा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही