Ranchi : रांची नगर निगम ने वाटर बिल से संबंधित 27 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा करते हुए 17 लोगों का जलकर माफ करने का फैसला किया है. शिकायतों का निपटारा करने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में 17 उपभोक्ताओं का जलकर माफ करने का निर्णय लिया गया. शेष 10 उपभोक्ताओं को उनके औसतन वाटर मीटर रीडिंग के आधार पर भुगतान करने को कहा गया. बताया गया कि शिकायतें मिलने के बाद निगम की ओर से टीम भेज कर निरीक्षण करवाया गया था. बैठक में वार्ड पार्षद, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक अभियंता कनीय अभियंता एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-disclosed-blind-murder-case-in-24-hours/">चतरा
पुलिस ने 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा [wpse_comments_template]
पुलिस ने 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा [wpse_comments_template]
Leave a Comment