Search

 
 
 

रांची नगर निगम : अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान के लिए 2 टीमें गठित, लगातार चलेगी कार्रवाई

 
Ranchi :  नगर आयुक्त के निर्देश पर दूसरे दिन मंगलवार को भी  रांची नगर निगम की ओर से अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बिना एनओसी प्राप्त किये, विज्ञापन पट्ट/होर्डिंग्स अधिष्ठापित किये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में अपर प्रशासक की अध्यक्षता में बाजार शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में बाजार शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 27 विज्ञापन एजेंसी के द्वारा अपना लाइसेंस रिनुअल किया गया है. जिसपर अपर प्रशासक ने निर्देश दिया कि यदि किसी एजेंसी के स्तर से किसी विज्ञापन के लिये राशि बकाया है, तो उस एजेंसी को नोटिस निर्गत करे.

पुराने जर्जर भवनों पर मौजूद होर्डिंग्स की जांच होगी

उन्होंने निगम स्तर से दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया. पहली टीम फिरायालाल चौक से सुजाता होते से मेकॉन चौक तक अभियान चलायेगी.  दूसरी टीम कचहरी चौक से लालपुर चौक होते हुए डंगराटोली चौक तक सभी निजी/सरकारी विज्ञापन पट्ट/होर्डिंग्स की जांच करेगी. अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा. निगम क्षेत्रांतर्गत सभी अवैध विज्ञापन पट्ट/होर्डिंग्स को हटवाने की कार्रवाई की जायेगी.  इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने पुराने जर्जर भवनों पर मौजूद होर्डिंग्स की जांच करते हुए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में  नगर प्रबंधक, बाजार शाखा की टीम एवं कर्मी शामिल थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही