Search

 
 
 

रांची नगर निगम सिटीजन फोरम ने 13 सूत्री मांगों को लेकर की बैठक

 
Ranchi : रांची नगर निगम सिटीजन फोरम की रविवार को बिहार क्लब में दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में बैठक की गई. रांची नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी. मांग की गयी कि रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक प्रत्येक महीने होनी चाहिए. झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा-34 के अंतर्गत वार्ड समिति का गठन होना चाहिए. सभी 53 वार्डों में वार्ड सभा का आयोजन हो. प्रमुख चौक चौराहे पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था हो. ,रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट से नगर सिटी बस का संचालन हो. नाली की नियमित साफ-सफाई हो. एक सप्ताह के अंदर दर्ज शिकायत/सुझाव का वास्तविक अपडेट वेबसाइट पर उपलब्ध हो. सभी जगह मल्टीस्टोरी पार्किंग स्थल की व्यवस्था हो. बैठक के बाद सदस्यों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का परिभ्रमण किया और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के स्मारक पर माल्यार्पण किया. मौके पर फोरम के सदस्य रेणुका तिवारी, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, संतोष अग्रवाल, प्रमोद कुमार जयसवाल, मनोज कुमार मिश्रा, गुरु चरण वर्मा, विवेक कुमार महारथी, उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/government-should-immediately-withdraw-the-jharkhand-court-fees-amendment-act-2022-bharat-chandra-mahato/">झारखंड

कोर्ट फीस अमेंडमेंट एक्ट-2022 को अविलंब वापस ले सरकार : भरत चंद्र महतो
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही