Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने एसएस मेमोरियल कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच बांटे 150 पौधे

 
Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा सोमवार को कांके रोड स्थित एसएस मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच 150 फलदार पौधों का वितरण किया गया. साथ ही विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन, एसएस मेमोरियल एनएसएस विभाग एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं उर्जा संरक्षण पर सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार में 200 छात्र -छात्राओं को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधित अहम जानकारियां दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्या डॉ वंदना राय, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ संजय सारंगी, डॉ प्रेमा कुमारी, डॉ सीमा सुरीन, डॉ नाजिश हसन, प्रो आकांक्षा सिंह, नगर निगम के सौरभ केशरी, उमेश कुमार, राजकुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – सोनाहातूः">https://lagatar.in/sonahatu-free-bus-service-for-students-flagged-off-by-sudesh-mahato/">सोनाहातूः

स्टूडेंट्स के लिए निःशुल्क बस सेवा, सुदेश महतो ने दिखाई हरी झंडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही