Search

 
 
 

रांची निगम चुनाव : वार्ड 13 के ऑक्सफोर्ड स्कूल मतदान केंद्र पर 49.6% मतदान, युवाओं में उत्साह

Ranchi: वार्ड संख्या 13 के मतदान केंद्र संख्या 11, ऑक्सफोर्ड स्कूल में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है. इस केंद्र पर कुल 1130 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 530 पुरुष, 600 महिलाएं और ट्रांसजेंडर के 0 मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए यहां पांच कमरों की व्यवस्था की गई है.
 

Ranchi: वार्ड संख्या 13 के मतदान केंद्र संख्या 11, ऑक्सफोर्ड स्कूल में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है. इस केंद्र पर कुल 1130 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 530 पुरुष, 600 महिलाएं और ट्रांसजेंडर के 0 मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए यहां पांच कमरों की व्यवस्था की गई है.

सुबह 9 बजे तक पांचों कमरों में कुल 561 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदाताओं का लगभग 49.6 प्रतिशत है. कमरों के अनुसार मतदान इस प्रकार रहा-


पहले कमरे में 71 पुरुष और 66 महिलाएं (कुल 137),
दूसरे कमरे में 69 पुरुष और 42 महिलाएं (कुल 111),
तीसरे कमरे में 43 पुरुष और 36 महिलाएं (कुल 79),
चौथे कमरे में 57 पुरुष और 53 महिलाएं (कुल 110),
पांचवें कमरे में 61 पुरुष और 63 महिलाएं (कुल 124)

सुबह के मुकाबले अब मतदान केंद्र पर भीड़ थोड़ी अधिक देखी जा रही है. मतदाता कतार में लगकर धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. पर्ची जांच के बाद सभी को स्कूल परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है, जहां पुलिसकर्मी और मतदान कर्मी मुस्तैदी से तैनात हैं और मतदाताओं को उनके निर्धारित कमरों तक पहुंचा रहे हैं.

Uploaded Image

 

मतदान केंद्र पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला

 

20 वर्षीय निवेदिता ने पहली बार मतदान किया. उन्होंने बताया कि अपने वार्ड के प्रतिनिधि को चुनने को लेकर वह काफी उत्साहित थीं और पहली बार वोट देकर उन्हें गर्व का एहसास हुआ. वहीं 20 वर्षीय अंजली ने दूसरी बार मतदान किया. 

 

अंजली ने बताया कि यहां ईवीएम और बैलेट दोनों दोनों में उन्होंने वोट दिया है, लेकिन वह ईवीएम मशीन से मतदान करना अधिक पसंद करेंगी क्योंकि उनके अनुसार वो तरीका बेहतर और सुविधाजनक है, दूसरी बार उन्होंने आज वोट दिया है पहली बार ईवीएम पर और आज बैलेट पर.
कुल मिलाकर केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था संतोषजनक बनी हुई है और मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही