Search

 
 
 

रांची निगम चुनाव : वार्ड 27 में गड़बड़ी का आरोप, बूथ पर पहुंचे व्यक्ति का पहले ही पड़ गया वोट

रांची नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 27 से मतदान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. यहां एक बूथ पर मतदान करने पहुंचे व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति ने पहले ही वोट डाल दिया है.
 

Ranchi :   रांची नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 27 से मतदान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. यहां एक बूथ पर मतदान करने पहुंचे व्यक्ति का किसी दूसरे व्यक्ति ने पहले ही वोट डाल दिया है.  

 

मीडिया से बातचीत में मतदाता ने बताया कि जब वे मतादान करने पहुंचे, तो पता चला उनका वोट पहले ही किसी और ने डाल दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ पर बड़ी धांधली हो रही है. उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग भी की. 

 

एक अन्य मतदाता ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पहचान पत्र की सही तरीके से जांच की जा रही है, तो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किसी का वोट कैसे डाला जा सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिना उचित सत्यापन के ही मतदान की अनुमति दी जा रही है.

 

मतदाताओं का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में सवाल उठाए, तो उन्हें बाद में जानकारी देने की बात कहकर टाल दिया गया. उन्होंने प्रशासन और संबंधित कर्मियों की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

,

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही