Search

 
 
 

रांची निगम चुनाव : रौशनी खलखो की ननद समेत कई वार्डों के प्रत्याशियों की जीत, अधिकारिक घोषणा बाकी

रांची नगर निगम चुनाव की  मतगणना डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई. मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है. पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
 

Ranchi :  रांची नगर निगम चुनाव की  मतगणना डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई. मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है. पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.

 

शुरुआती रुझानों में कई वार्डों के परिणाम आने लगे हैं.  वार्ड 1 में नकुल तिर्की, वार्ड 2 से सबिता कच्छप, वार्ड 7 मीनू देवी, वार्ड 19 में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो की ननद गीता कुमारी, वार्ड 20 में सुनील यादव, वार्ड 25 से सुषमा राज, वार्ड 26 में प्रदीप कुमार अग्रवाल, वार्ड 31 नीरज कुमार, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 38 अवधेश ठाकुर, वार्ड 48 में प्रदीप मिंज और वार्ड 49 से जमीला खातून ने जीत दर्ज कर ली है.

 

 

हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है. मतगणना केंद्रों के बाहर जीतने वाले प्रत्याशियों और समर्थकों में जश्न का माहौल है. वहीं अन्य प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं. 

 

पहले राउंड की गिनती के बाद अब दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है. वार्ड 2, 3, 8, 9, 10, 14, 15, 20, 21, 26, 27, 28, 32, 33, 39, 40, 43, 45, 49 और 50 की वोटों की गिनकी की जा रही है.

 

वार्डवार स्थिति इस प्रकार है :

वार्ड 1 और 2 :  संबंधित बूथों की गिनती जारी

वार्ड 7 और 8 : बूथों पर मतगणना जारी.

वार्ड 13 और 14 : बूथों की गिनती चल रही है.

वार्ड 19 और 20 : सभी निर्धारित बूथों पर मतगणना जारी.

वार्ड 25 और 26 : बूथ 1 से 6 तक पहले राउंड की गिनती जारी.

वार्ड 31 और 32 : बूथ 1 से 13 तक मतगणना जारी.

वार्ड 37 और 38 : सभी बूथों की गिनती जारी.

वार्ड 39 : बूथ 1 से 6 तक पहले राउंड की मतगणना जारी.

वार्ड 43 और 48 : सभी बूथों की गिनती जारी.

वार्ड 49 : बूथ 1 से 12 तक पहले राउंड की गिनती जारी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही