Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी में प्री-मॉनसून की बारिश से रांची नगर निगम की खुली पोल, किशोरगंज चौक हुआ लबालब

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार की शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं दूसरी तरफ बेमौसम बारिश ने नगर निगम की पोल भी खोलकर रख दी. शहर का वीआईपी किशोरगंज चौक मार्ग बरसात के पानी से लबालब हो गया. कहने को तो ये वीआईपी मार्ग है राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम नेता-विधायक इस सड़क से गुजरते हैं, मगर बेमौसम बारिश के बाद इसकी हालत देखकर तो इसमें वीआईपी जैसी कोई बात नहीं दिखाई दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/kishoregunj12-300x200.jpg"

alt="kishoregunj1" width="578" height="385" />

इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/encounter-between-police-and-maoists-in-tonto-of-chaibasa-jawan-injured-by-his-own-bullet/85669/">चाईबासा

के टोंटो में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, अपनी ही गोली से घायल हुआ जवान

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा किशोरगंज चौक

आलम यह है कि प्री मानसून की बारिश ने राजधानी रांची के व्यस्ततम रास्तों में से एक किशोरगंज चौक रोड की दुर्दशा कर दी. कहने को तो यहां से थोड़ी दूरी पर ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल का आवास है. रोजाना ही इस मार्ग से वीआईपी आवागमन बना रहता है. बावजूद इसके यह मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहाता दिखाई देता है. बुधवार को आई बारिश के बाद इस रोड से निकलने वाले राहगीर भी परेशान नजर आये. हालात ये हैं कि बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से यहां के वाशिंदो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं गंदे पानी से उठने वाली बदबू से लोगों को संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी मंडराता रहता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही