Ranchi: रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में कुछ बच्चे और लोग टहल रहे थे. इसी दौरान रांची नगर निगम के गार्ड ने लोगों से कहा कि सहायक नगर प्रशासक का आदेश है जयपाल सिंह स्टेडियम खाली करें.
गार्ड जगह-जगह खेल रहे बच्चों व टहल रहे लोगों के पास जाकर उन्हें नगर प्रशासक का आदेश का हवाला देते हुए हटने लगा. इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति की. पूछा है कहां है नगर प्रशासक का यह आदेश? इसका गार्ड ने कोई जवाब नहीं दिया और लोगों को हटाने में लग रहा. गार्ड ने हटाने की वजह भी नहीं बताया.

जयपाल सिंह स्टेडियम पार्क में लोगों व बच्चों को खाली करने के लिए कहते हुए गार्ड.
जानकारी के मुताबिक जयपाल सिंह स्टेडियम में मौजूद बच्चे और लोग आश्चर्यचकित थे, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि उन्हें क्यों आज हटाया जा रहा है. वह तो लंबे समय से इस स्टेडियम में खेल व टहल रहे हैं. इस संबंध में जब Lagatar के संवाददाता ने मोबाइल पर गार्ड से बात की तो उसने कहा कि यह नगर प्रशासक का आदेश है उन्होंने कहा है कि स्टेडियम खाली कराया जाए.

Leave a Comment