Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने अगले आदेश तक शहर में एडवर्टिजमेंट बोर्ड लगाने पर लगाई रोक

 
Ranchi : रांची के प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने नए होर्डिंग लगाने के लिए आम सूचना जारी की है. निगम से जारी आम सूचना में कहा गया है कि रांची नगर निगम क्षेत्र में अभी ट्रैफिक की गहरी समस्या है. इसके साथ शहर में जगह की अनुपलब्धता भी है. ऐसे में महात्मा गांधी रोड (कचहरी चौक से हिनू चौक तक) और हरमू बाइपास रोड (रातू रोड चौक से बिरसा चौक तक) में भी किसी तरह की संरचना तैयार किए जाने पर अगले आदेश तक रोक रहेगी. विज्ञापन एजेंसी एवं अन्य के स्तर से अवैध तरीके से होर्डिंग की संरचना लगाने पर संबंधित एजेंसी का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा. इसके साथ ही झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्रवाई की जायेगी. वर्तमान में रांची के कई जगहों पर फ्लाईओवर का निर्माण का कार्य जारी है. इन सबके बीच होर्डिंग लगाने या एडवर्टिजमेंट बोर्ड लगाने के पहले से तैयार की गयी संरचनाओं के चलते समस्याएं आती रही है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-three-smugglers-arrested-with-rare-turtles-near-deoghar-airport/">देवघर

: देवघर एयरपोर्ट के पास दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही