Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम के पास 521.59 करोड़ की संपत्ति, सिर्फ भवन 108.46 करोड़ का

ऑडिट रिर्पोट में खुलासा Ranchi :   रांची नगर निगम की पूरी संपत्ति 521 करोड़ 59 लाख 74 हजार 600 रुपए की है. इसमें रांची नगर निगम के भवन की कीमत 108 करोड़ 46 लाख,70 हजार 586 रुपए आंकी गयी है. रांची नगर निगम की ऑडिट रिर्पोट में इसका खुलासा हुआ है. सिवरेज-ड्रेनेज 94.40 करोड़ रिर्पोट के अनुसार, रांची नगर निगम का सिवरेज ड्रेनेज 94 करोड़ 40 लाख 70 हजार 590 रुपए का है. सड़क और पुल 179 करोड़ 60 लाख 22 हजार 445 रुपये का है. पानी का रास्ता (वाटर वे) की कीमत 16 करोड़ 85 लाख 63 हजार 743 रुपये आंकी गयी है. 17 करोड़ से अधिक के वाहन रांची नगर निगम के वाहनों की कीमत 17 करोड़ 62 लाख12 हजार 577 आंकी गयी है. पब्लिक लाइटिंग की कीमत 18 करोड़ 42 लाख 25 हजार 64 रुपये है. ऑफिस व अन्य खर्च 94.62 लाख रांची नगर निगम का ऑफिस व अन्य खर्च 94 लाख 62 हजार 298 रुपये है. निगम के पास 66 लाख 25 हजार 45 रुपए का फर्नीचर है. बाकी एसेट्स की कीमत 52 करोड़ 42 हजार 984 रुपये है. 9.36 करोड़ के पार्क और प्ले ग्राउंड रांची नगर निगम के पार्क और प्ले ग्राउंड की कीमत नौ करोड़ 36 लाख 42 हजार 973 रुपए आंकी गयी है. वहीं जमीन की कीमत तीन करोड़ 40 लाख 48 हजार 862 रुपए बतायी गयी है. हेरिटेज की कीमत 26 लाख 17 हजार 266 रुपए आंकी गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही