Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम : 2300 सफाई कर्मियों की 1.30 करोड़ की प्रोत्साहन राशि बकाया

Vikash kumar Ranchi : रांची नगर निगम के 2300 सफाई कर्मियों की एक करोड़ 38 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि बकाया है. कोरोना महामारी के बीच शहर की सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन का जिम्मा सफाई कर्मियों ने संभाला था. सफाई कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर काम किया. इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने उस वक्त स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सभी 2300 सफाई कर्मियों को 2000 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था. सफाई कर्मियों को 3 महीने की प्रोत्साहन राशि मिलनी थी. लेकिन अब तक किसी भी सफाई कर्मी को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे सफाई कर्मी हताश हैं. उनका कहना है कि अब उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. सफाई कर्मियों को लगभग 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जिससे उन्हें अपना घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. इसे भी पढ़ें-बड़े">https://lagatar.in/there-are-big-dangers-in-this-path-of-politics/">बड़े

खतरे हैं सियासत के इस राह में!

सफाई कर्मियों ने कहा- जान जोखिम में डालकर काम किया

सफाई कर्मी सुनील कच्छप ने बताया कि हम सभी सफाई कर्मियों ने कोरोना काल के दौरान जान जोखिम में डालकर काम किया था. मगर महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक हमें प्रोत्साहन राशि नहीं दी गयी है. मेरे परिवार में 5 लोग हैं. 8000 रुपये प्रतिमाह में हमें पूरा परिवार चलाना पड़ता है. वहीं सफाई कर्मी शिवदेव उरांव ने कहा कि प्रोत्साहन राशि को लेकर रांची नगर निगम की ओर से हमें लगातार आश्वासन मिलता रहा है, मगर अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है. अब हमें राशि मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं लगती हैं. प्रत्येक सफाई कर्मी का करीब 6000 रुपये बकाया है.

विभाग से पैसे का आवंटन नहीं होने के कारण प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया

उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि कोरोना काल में सफाई कर्मियों ने अच्छे से काम किया, जिसके एवज में उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का वादा किया गया. विभाग से पैसे का आवंटन नहीं होने के कारण प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें- क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-fourth-t20-match-with-wi-on-saturday-eyes-on-indias-series-win/">क्रिकेट:

शनिवार को WI के साथ चौथा टी-20 मैच, भारत की सीरीज जीतने पर नजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही