Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने खुली नालियों को ढकने के लिए लगाये 1027 स्लैब

 
Ranchi : रांची नगर निगम मानसून से पहले शहर में खुली नालियों को ढकने के काम में जुटा है. 15 लाख रुपये खर्च कर अब तक 1027 स्लैब लगाये जा चुके हैं. इनमें 4 फीट के 16 स्लैब, 6 फीट के 195 और 8 फीट या उससे अधिक चौड़ी 85 स्लैब लगाये गये हैं. निगम के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड सुपरवाइजर की अनुशंसा पर सभी वार्डों में स्लैब भेजे जा रहे हैं. 750 स्लैब अभी स्टॉक में रखे गये हैं, जिन्हें मांग के अनुसार विभिन्न वार्डों में भेजे जायेंगे. इसके अलावा 25 लाख का टेंडर निकाला गया है.

किस जगह कितने स्लैब लगे

  • राजभवन के पास 4 फीट के 5 पीस
  • गुरूनानक स्कुल के पास 4 फीट के 6 पीस
  • वार्ड 5 के गुलमोहर पार्क के पास 4 फीट के 3 पीस
  • वार्ड 29 के धोबी मुहल्ला में 6 फीट के 6 पीस
  • राजभवन के पास- 6 फीट के 6 पीस
  • गुरूनानक स्कुल के पास 6 फीट के 6 पीस
  • वार्ड 11 के जतिन मित्रा रोड में 6 फीट के 4 पीस
  • एदलहातु अखड़ा के पास 6 फीट के 8 पीस
  • रातू रोड प्रसाद पेट्रोल पंप के पास 6 फीट के 6 पीस
  • हरमू बाइपास में आरजेडी ऑफिस के पास 6 फीट के 28 पीस
  • अलकापुरी डिबडीह के पास 6 फीट के 12 पीस
  • हरमू बाइपास के डिबडीह पुल के पास 6 फीट के 34 पीस
  • बीजेपी ऑफिस के पास 6 फीट के 8 पीस
  • हरमू चौक के पास 6 फीट के 16 पीस
  • कडरू चौक के पास 6 फीट के 16 पीस
  • कांके रोड में 6 फीट के 9 पीस
  • हरमू बिजली सब-स्टेशन के पास 8 फीट के 4 पीस
  • कडरू रोड में 8 फीट के 4 पीस
  • कांके रोड ब्रिज के पास 8 फीट के 7 पीस
  • हाउसिंग सोसाइटी प्लाजा जेल मोड़ के पास 14 पीस
  • शहर के चौड़ी नालियों में 14 फीट के 56 पीस
  • स्टॉक में- 750 पीस.
इसे भी पढ़ें – 27">https://lagatar.in/pm-modi-will-flag-off-patna-ranchi-vande-bharat-train-on-june-27-jayant-sinha/">27

जून को पीएम मोदी पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही