Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम शहर में चला रहा विशेष सफाई अभियान, पर अब भी कई इलाकों में नाली जाम

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  आगामी मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा शहर की नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. मगर वार्ड 26 के हरमू और अरगोड़ा चौक के इलाके में अभी भी नालियां जाम पड़ी हुई हैं. अरगोड़ा चौक से थोड़ी ही दूर पर पुराने अरगोड़ा चौक से आने वाली बड़ी नाली अब भी जाम है. सफाई नहीं होने से कचरे का अंबार लगा है. यह नाली मुख्य सड़क के किनारे ही है. नाली जाम होने के कारण मुख्य सड़क पर बरसात के समय घुटने तक पानी जमा हो जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/b31.jpg"

alt="" width="1600" height="721" />

पिछले वर्ष भी पानी लगने से लोगों को परेशानी हुई थी

बताते चलें कि इसी सड़क पर पिछले वर्ष पानी लगने से लोगों को भारी परेशानी हुई थी. इस सड़क से कई वीआईपी की गाड़ी गुजरती है. जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने रोड को 3 फीट ऊंचा करने का काम किया था. मगर अब भी नाली साफ नहीं होने के कारण रोड पर कभी भी गंदा पानी जमा हो सकता है. इसे भी पढ़ें –ABVP">https://lagatar.in/abvp-locks-down-ru-vice-chancellor-assures-extension-of-exam-date/">ABVP

ने RU में की तालाबंदी, कुलपति ने परीक्षा की तारीख बढ़ाने का दिया आश्वासन

5 महीने से नहीं की गयी है नालियों की सफाई

स्थानीय निवासी उत्तम कुमार ने बताया कि निगम द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है. बरसात में जब घर में पानी घुसने लगता है, तब स्वयं नाली को साफ करना पड़ता है. नाली जाम होने के कारण बरसात में घुटने तक सड़क पर पानी जमा हो जाता है. इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां पिछले 5 महीने से निगम द्वारा नालियों की सफाई नहीं की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/b41.jpg"

alt="" width="1600" height="721" />

क्या कहा वार्ड पार्षद ने

वार्ड पार्षद अरुण झा ने बताया कि जेसीबी द्वारा नालियों की सफाई करायी जा रही है. वार्ड की सभी नालियों की सफाई बरसात आने से पहले हो जाएगी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/womans-body-recovered-from-ranchis-chutia-suspected-of-murder/">रांची

के चुटिया से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही