Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम महिलाओं को सिखा रहा बिजनेस के गुर

  • उद्यमी विकास कार्यक्रम में अब तक 480 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण
Tarun Kumar Chaibey Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा महिलाओं को बिजनेस के गुर सिखाने के लिए उद्यमी विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इनमें वैसी महिलाएं, जिन्होंने स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत लोन लिया है. यह ट्रेनिंग प्रोग्राम 16 फरवरी को शुरू हुआ था, जो 27 मार्च तक चलेगा. इसके तहत 6 रांउड में 12 बैच की महिलाओं को ट्रेनिंग करवाया जा रहा है. एक बैच में 120 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अब तक 480 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इन्हें निगम द्वारा सर्टिफिकेट दिया जा रहा है, जो भविष्य में लोन लेने में काम आएगा.

पूंजी का सही इस्तेमाल सीख रहीं महिलाएं

महिलाओं को ट्रेनिंग जेएसएलपीएस द्वारा दी जा रही है.पूंजी का सही इस्तेमाल, अपनी आय बढ़ाने, व्यापार का लेखा जोखा तैयार करने, प्रबंधन नीति जैसे गुर सिखाये जा रहे हैं. ट्रेनिंग करा रहे ट्रेनरों ने बताया कि महिलाएं जब यहां आती हैं, तो उनके मन में बिजनेस को लेकर बहुत सारी संकाएं होती हैं, लेकिन ट्रेनिंग खत्म होते -होते सभी महिलाएं आत्मविश्वास से भर जाती हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/g-20-summit-in-ranchi-riig-experts-discuss-cooperation-and-working-mechanisms-for-sustainable-energy-technologies/">रांची

में जी-20 सम्मेलन : आरआईआईजी विशेषज्ञों ने सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए सहयोग और काम करने के तंत्र पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही