Search

रांची नगर निगम ने होली पर सफाई व्यवस्था को लेकर जारी किया आदेश

Ranchi : नगर निगम ने होली उत्सव के मद्देनजर शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिये हैं. इससे संबंधित आदेश नगर निगम के सहायक प्रशासक ने जारी की है. जारी आदेश के अनुसार, सभी मल्टीपरपस सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारियों 13 मार्च होलिका दहन से पहले और 14 मार्च को होली के बाद साफ-सफाई और स्वच्छता का ख्याल रखने के लिए कहा गया है. साथ ही सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है. नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और होली के दौरान सफाई संबंधी नियमों का पालन करें.
 
सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारियों को दिये गये ये निर्देश : 
  • होलिका दहन के पश्चात तुरंत राख और अवशेषों को उठाने की व्यवस्था की जाए.
  • मुख्य सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए.
  • नियमित रूप से कचरे का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.
  • सार्वजनिक स्थलों पर सफाई बनाये रखने के लिए निगरानी की जाए.
  • गंदगी फैलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए.
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp