Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : हरमू रोड पर नगर निगम ने 12 दुकानदारों को थमाया नोटिस, दो दुकानें कराईं बंद

Ranchi : नगर निगम ने मंगलवार को हरमू रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क, नाली, सेटबैक और गिफ्ट डीड की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. निगम की इंफोर्समेंट टीम ने 12 दुकानों और संस्थानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया. इस दौरान हरमू रोड स्थित पेंटागोन भवन की गिफ्ट डीड भूमि पर संचालित एक टी-स्टॉल को हटाने के लिए भी नोटिस जारी किए गए.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : नगर निगम ने मंगलवार को हरमू रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क, नाली, सेटबैक और गिफ्ट डीड की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. निगम की इंफोर्समेंट टीम ने 12 दुकानों और संस्थानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया. इस दौरान हरमू रोड स्थित पेंटागोन भवन की गिफ्ट डीड भूमि पर संचालित एक टी-स्टॉल को हटाने के लिए भी नोटिस जारी किए गए. 

वहीं, करीब 20 दुकानों के सामने सड़क और नाली पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए. नालियों पर बनी टाइल्स, सीढ़ियां और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए और रास्ता साफ कराए गए. अभियान के दौरान नाली के ऊपर अवैध निर्माण करने वाले दुकानदार पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

Uploaded Image

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस की भी जांच की. इसमें हरमू रोड स्थित अन्ना फास्ट फूड और पायल कलेक्शन बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के दुकान चला रहे थे. दोनों दुकान बंद करा दिए गए. जांच के दौरान डमरो फर्नीचर भवन के बेसमेंट में पार्किंग की जगह का गोदाम के रूप में किए जाने का मामला सामने आया. इस पर भवन प्रबंधन को नोटिस जारी किए और गोदाम हटाने के निर्देश दिए गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही