Search

रांची नगर निगम : 15 नवंबर के बाद नहीं लिया जाएगा मिक्स कूड़ा

  • गार्बेज फ्री वार्ड बनाने के लिए होटल प्रबंधकों के साथ बैठक
Ranchi : भारत सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य गार्बेज फ्री इंडिया की संकल्पना को साकार करना है. इसी कड़ी में रांची नगर निगम द्वारा गार्बेज फ्री वार्ड का निर्माण कार्य किया जा रहा है. निगम द्वारा हर वार्ड में हर घर तक जाकर आम नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है. आरएमसी क्षेत्र में स्त्रोत पृथक्करण के लिए 15 नवंबर के बाद किसी भी हाल में निगम द्वारा गीला-सूखा कूड़ा साथ में नहीं लिया जायेगा.

होटल में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने का निर्देश

गुरुवार को आरएमसी क्षेत्र में संचालित विभिन्न होटल प्रबंधकों के साथ बैठक सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की की अध्यक्षता में की गयी. सहायक प्रशासक ने बताया कि होटल से भारी मात्रा में कूड़ा निकलता है. इसलिए यह सुनिश्चित करना है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन ना हो. उन्होंने बताया कि झिरी में गेल इंडिया द्वारा बायोगैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है. प्लांट के लिए प्रतिदिन गीला कचरा की आवश्यकता है, ताकि वह पूरी क्षमता के साथ अपना आउटपुट जेनरेट कर पाए. उन्होंने सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया कि सभी लोग कल से ही अपने-अपने होटल में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखना सुनिश्चित करेंगे और वे कूड़ा संग्रहण करने वाली गाड़ियों में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देंगे. बैठक में नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर एवं विभिन्न होटल के संचालक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – नारी">https://lagatar.in/congratulations-to-pm-modi-on-passing-nari-shakti-vandan-bill-jai-prakash-pandey/">नारी

शक्ति वंदन बिल पास होने पर पीएम मोदी को बधाई : जय प्रकाश पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp