Search

 
 
 

रांची नगर निगम को मिलीं 14 शिकायतें, कई मामलों में तुरंत हुई कार्रवाई

 
Ranchi: रांची नगर निगम में आज जनता दरबार का दूसरा दिन रहा. जनता दरबार की शुरुआत 3 मई 2025 से की गई थी. जिसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना है. आज के दरबार में कुल 14 नागरिकों ने अपनी शिकायतें, सुझाव और आवेदन निगम अधिकारियों के समक्ष रखे. शिकायतों में मुख्य रूप से जल आपूर्ति, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन, सड़क मरम्मत और हाउस टैक्स से संबंधित समस्याएं सामने आईं. अधिकारियों ने अधिकतर मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की और संबंधित विभागों को निर्देश दिए. जनता दरबार हर कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निगम कार्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसमें नागरिक निगम से जुड़ी सेवाओं के संबंध में अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं. इसे भी पढ़ें -पहलगाम">https://lagatar.in/pahalgam-terror-incident-exposes-congresss-double-standards-vajpayee/">पहलगाम

आतंकी घटना पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर : वाजपेयी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही