Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम : हर घर जल योजना की समीक्षा, उपमहापौर ने गढ्ढे भरने का दिया निर्देश

Ranchi : अमृत योजना के तहत शहर में चल रही हर घर जल योजना के कार्य को लेकर रांची नगर निगम में मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी. अध्यक्षता उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने की. बैठक में जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारी, संबंधित अभियंताओं एवं कार्य कर रही एजेंसियों एलएंडटी, नागार्जुना, जिंदल के प्रतिनिधियों ने  चल रहे कार्यों के बारे में बताया. बैठक में कुंवर सिंह पाहन, अपर नगर आयुक्त, सहायक अभियंता एवं जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारी मौजूद रहे. उप महापौर ने कहा कि रांची शहर में जुडको के माध्यम से विभिन्न कंपनियों द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य हो रहा है. लेकिन कंपनियों द्वारा गड्ढा कर छोड़ दिया जा रहा है. इससे आये दिन दुर्घटना होनी की संभावना बनी रहती है. उन्होंने एजेंसियों को एक माह के अंदर काम पूरा करने काे कहा. साथ ही गढ्ढे को भरने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें – सीआइपी">https://lagatar.in/workshop-and-training-on-brain-stimulation-in-cip/">सीआइपी

में ब्रेन स्टीमुलेशन पर कार्यशाला व प्रशिक्षण 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही