Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम ने किराया नहीं जमा करने पर दो दुकानों को किया सील

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची नगर निगम की बाजार शाखा के द्वारा व्यावसायिक इलाकों में नगर निगम द्वारा निर्मित दुकानों का आवंटन नयी प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है एवं प्रतिवर्ष नियमानुसार उन दुकानों से किराया प्राप्त किया जाता है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी आवंटित दुकानों के किराए के भुगतान के लिए निगम स्तर पर मांग पत्र निर्गत किया गया, जिसके विरुद्ध बहुत सारे दुकानदारों के द्वारा किराए का भुगतान किया गया. कुछेक दुकानदारों के द्वारा निगम में किराया जमा करने की अभी रुचि नहीं दिखाई गई है, जिसके फलस्वरूप उन्हें नोटिस  दिया गया. नोटिस निर्गत करने के पश्चात भी दुकानदारों के द्वारा किराया नहीं जमा कराया गया. उसके बाद नियमानुसार वैसे दुकानदारों को एक निर्धारित अंतराल पर कुल तीन नोटिस निर्गत किया गया, जिसमें उन्हें निर्देश दिया गया कि अगर उनके द्वारा बकाया समय पर जमा नहीं किया जाता है, तो उनके दुकानों को सील कर उनका आवंटन रद्द कर दिया जायेगा.

नगर आयुक्त ने दुकानों को सील करने का दिया था निर्देश

नगर आयुक्त से निर्देश मिलने के बाद सोमवार को बहू बाजार स्टैंड सर्कल रांची के अनुज्ञप्ति धारी सत्येंद्र साहू एवं चुटिया वनस्थली स्टंट सर्कल के अनुज्ञप्ति धारी परवेज आलम की दुकान को सील किया गया, जिन्हें पूर्व में ही तीन नोटिस निर्गत कर दिया गया था. सील प्रक्रिया के दौरान बाजार शाखा के कर्मचारी, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त रांची नगर निगम के अधिकारी एवं चुटिया थाना द्वारा अधिकृत पुलिस बल उपस्थित थे.

किराया न जमा करने वालों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा यह अभियान

यह अभियान पूरे फरवरी एवं मार्च तक चलेगा. किराया ना जमा करने वाले दुकानों को सील कर दिया जायेगा. निगम के द्वारा सभी बकायेदारों से अपील की जाती है कि जल्द से जल्द अपनी बकाया राशि जमा करना सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/give-quarterly-report-through-email-before-february-28-otherwise-strict-action-will-be-taken-jharera/">28

फरवरी से पहले ईमेल के जरिए तिमाही रिपोर्ट दें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई : झारेरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही