Search

 
 
 

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय संघ से रांची नगर निगम ने किया करार

 
Ranchi : हरित ऊर्जा चलने वाले नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को यूरोपीय संघ और रांची नगर निगम के बीच करार हुआ. यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय शहरी और क्षेत्रीय सहयोग कार्यक्रम के तहत इटली के शहर रिंगो अमोनिया के मेयर कार्लोटा बोनविसिनी और उनके प्रतिनिधि दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम के लिए रांची पहुंचे. निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इटली के शहर रिंगो अमोनिया और रांची नगर निगम के बीच सतत शहरी विकास सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. इसमें दोनों शहर के अधिकारी नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए नॉलेज शेयरिंग करेंगे. शहर में हरित ऊर्जा से चलने वाले वाहनों, जिनमें मोटर ना हो, के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_03-at-18.00.31_155.jpg"

alt="" width="773" height="695" />

सुरक्षित साइकिल मार्ग की डिजाइन पर परिचर्चा होगी

इससे पहले रांची नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मेयर कार्लोटा बोनविसिनी का स्वागत किया. मेयर कार्लोटाअपने दो दिवसीय कार्यक्रम में रांची के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण करेंगे. रांची स्मार्ट सिटी में विकसित किए जा रहे साइकिल ट्रैक एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के बारे में जानकारी लेंगे. अर्बन मोबिलिटी एक सुरक्षित साइकिल मार्ग की डिजाइन पर परिचर्चा होगी. रिंगो अमोनिया के प्रतिनिधियों द्वारा रांची नगर निगम का दौरा किया जाएगा. अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग विषय पर परिचर्चा होगी. इस दौरान रांची के महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त के साथ सभी वार्ड के वार्ड पार्षद उपस्थित रहेंगे. विदेशी डेलिगेट्स मोरहाबादी, खेलगांव एवं अन्य क्षेत्रों का भी भ्रमण करेंगे. इन क्षेत्रों में साइकिल ट्रैक विकसित करने की संभावना पर चर्चा कर सुझाव देंगे. इसे भी पढ़ें – HC">https://lagatar.in/hc-directive-ban-on-mining-and-industrial-activity-in-eco-sensitive-zone-seeks-response-from-central-state-government/">HC

का निर्देशः इको सेंसिटिव जोन में माइनिंग और औद्योगिक गतिविधि पर लगे रोक, केंद्र, राज्य सरकार से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही