Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मच्छरों से बचाने के लिए रांची नगर निगम ने शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बारिश के मौसम में रांची नगर निगम शहरवासियों को मच्छरों से बचाने के लिए सभी वार्डों में डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की है. इसके तहत सभी वार्डों में लारवा साइड दवाई का छिडकाव स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है. यह छिड़काव फॉगिंग मशीन के द्वारा भी करवाया जाएगा. निगम से मिली जानकारी के अनुसार हर वार्ड में पांच स्प्रे मशीन मुहैया करायी जाएगी. मच्छर जनित रोगों को लेकर अस्पतालों को भी अलर्ट जारी किया गया है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार डोर टू डोर कैंपेन को लेकर दो बैठक होनी है. पहली बैठक मंगलवार को आयोजित होगी, वहीं दूसरी शुक्रवार को. बीते शनिवार को जिला मलेरिया विभाग के साथ मिलकर नगर निगम ने वार्ड 26 व 27 में अभियान चलाया था. यह अभियान अगले चार महीने यानी अक्टूबर तक चलाया जायेगा. अभियान के दौरान टीम ने वार्ड 26 व 27 के मोहल्लों से दो दर्जन लार्वा के सैंपल इक्कठा किया.

नालियों की सफाई के साथ लारवा साइड दवा छिड़काव भी हो रहा है : सहायक नगर आयुक्त

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मच्छरों के लारवा को मारने के लिए स्प्रे करवाया जाता है. इस साल भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ जब भी नालियों की सफाई करवाई जाती है, तब स्प्रे करवाया जाता है, ताकि मच्छर ना पनपे.

1.2 लाख सैंपल में 35 की पुष्टि

रांची जिले में पिछले साल 201 सैंपल पॉजिटिव पाये गये थे. इनमें 46 डेंगू व 53 चिकनगुनिया के थे. इसके अलावा मलेरिया के भी मरीज मिले थे. इस साल मई तक 1.22 लाख सैंपल की जांच की गयी. इनमें से 35 में मलेरिया की पुष्टि हुई. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-love-marriage-in-tilaiya-police-station-in-the-presence-of-both-the-families-the-young-man-held-the-hand-of-the-girl/">कोडरमा

: तिलैया थाना में प्रेम विवाह, दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवक ने युवती का थामा हाथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही