Search

रांची नगर निगम ने शुरू किया मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर कार्यक्रम

Ranchi : केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामले के मंत्रालय द्वारा "मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर" अभियान की शुरूआत की गई है. शनिवार को रांची नगर निगम क्षेत्र में कार्यक्रम की शुरूआत निगम कार्यालय से की गई. कार्यालय में आरआरआर केंद्र का उद्घाटन पद्मश्री मुकुंद नायक ने रिबन काट कर किया. इस दौरान अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक शरजनीश कुमार, सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी आनंद शेखर झा, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी किरण कुमारी, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं निगम अन्य कर्मी उपस्थित रहे. सभी के द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं को आरआरआर केंद्र में दिया गया. इस कार्यक्रम के तहत् निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आरआरआर केन्द्र की स्थापना की गई है. आरआरआर केन्द्र का मुख्य उद्देश्य लोगों में रिड्यूस, रियूजरिसाईकल की प्रवृति को बढ़ावा देना है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/transfer-of-three-ias-of-jharkhand-see-details-here-lagatar/">झारखंड

के तीन IAS का तबादला,यहां देखें डिटेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp