Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध वाटर कनेक्शन पर रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, तिवारी गली से हटाई पाइपलाइन

रांची नगर निगम ने अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची नगर निगम ने अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. निगम की टीम ने वार्ड नंबर-30 के तिवारी गली इलाके में जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना अनुमति के सड़क खोदकर बिछाई गई पाइपलाइन को हटाया गया.

 


निगम की टीम ने जांज में पाया कि मुख्य सड़क तक अवैध तरीके से पाइपलाइन बिछाई गई थी. इसके जरिए पानी का कनेक्शन लेने की तैयारी थी. अधिकारियों ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया. मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने पाइपलाइन की जिम्मेदारी नहीं ली. इसके बाद निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन को निकाल दिया और सड़क को पहले जैसी स्थिति में करने का काम शुरू किया.


इस मौके पर निगम के कर्मियों ने कहा कि बिना अनुमति पानी का कनेक्शन लेना, पाइपलाइन बिछाना या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है..ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
निगम ने लोगों से अपील की है कि पानी कनेक्शन के लिए सही प्रक्रिया अपनाएं. साथ ही अगर कहीं अवैध पानी कनेक्शन या बोरिंग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही