Search

रांची नगर निगम में पर्यावरण जागरूकता रैली

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को रांची नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के सामने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. शपथ के बाद सहायक प्रशासक के नेतृत्व में रांची नगर निगम कार्यालय से शहीद अलबर्ट एक्का चौक तथा वापस निगम कार्यालय तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई. इस मौके पर स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बेहतर पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक खाली स्थान पर पेड़ लगा कर इसकी रक्षा करते रहें. मौके पर नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – बरसात">https://lagatar.in/get-the-damaged-harin-bridge-repaired-before-the-monsoon-ajsu/">बरसात

से पहले क्षतिग्रस्त हारिन पुल की मरम्मत कराएं : आजसू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp