Search

 
 
 

रांची नगर निगम की सख्त कार्रवाई : नियम तोड़ने वालों पर लगा जुर्माना

Ranchi: रांची नगर निगम शहर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसी के तहत अपर प्रशासक संजय कुमार ने आदेश दिया है कि जो लोग शहर में गंदगी फैलाते हैं या अपने घरों और दुकानों में कचरा अलग-अलग नहीं रखते, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
 

Ranchi: रांची नगर निगम शहर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसी के तहत अपर प्रशासक संजय कुमार ने आदेश दिया है कि जो लोग शहर में गंदगी फैलाते हैं या अपने घरों और दुकानों में कचरा अलग-अलग नहीं रखते, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आज अपर प्रशासक ने निगम की टीम के साथ स्टेशन रोड इलाके का निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानों और होटलों की जांच की गई कि वे कचरा प्रबंधन के नियमों और ट्रेड लाइसेंस का सही पालन कर रहे हैं या नहीं.

 

निरीक्षण के दौरान कुछ होटलों पर जुर्माना लगाया गया

 

द एलिमेंट होटल: सड़क पर गंदा पानी बहाने पर 5,000 और डस्टबिन न रखने पर 2,000 रूपये का जुर्माना.

खालसा रेस्टोरेंट: नियमों का पालन न करने पर चेतावनी दी गई.

होटल देवरी: सड़क पर कचरा फेंकने पर 2,000 रूपये का जुर्माना.


अपर प्रशासक ने कहा कि जो भी लोग शहर में गंदगी फैलाएंगे, निर्माण का मलबा (C&D वेस्ट) सड़क पर डालेंगे या गीले-सूखे कचरे को अलग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी.


उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों और दुकानों में दो डस्टबिन रखें – एक गीले कचरे के लिए और दूसरा सूखे कचरे के लिए. साथ ही सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की सलाह दी. निरीक्षण टीम में सहायक प्रशासक चन्द्रदीप कुमार, राहुल यादव, नगर प्रबंधक, इनफोर्समेंट टीम और मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स की टीम शामिल थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही