Ranchi : प्रकृति महापर्व करमा को लेकर नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र में पड़ने वाले प्रमुख करमा पूजा स्थल और अखड़ा का निरीक्षण किया. इस दौरान सहजानंद चौक, हातमा बस्ती एवं करमटोली चौक में साफ-सफाई एवं निगम स्तर से उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं टीम को निर्देश दिया कि करमा पूजा के पूर्व सभी अखड़ा की प्रतिदिन पूर्ण सफाई करायी जाए एवं ब्लीचिंग व चूने का छिड़काव कराया जाए. इसके अलावा जिन-जिन अखाड़ों में स्टोन डस्ट, पेवर ब्लॉक आदि की आवश्यकता है, उसे तुरंत उपलब्ध करायी जाए, ताकि पूजा क्रम में किन्हीं को भी अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना न करना पड़े. सभी पूजा स्थलों में गड्ढों का समतलीकरण करने के साथ-साथ पानी के टैंकर, चलंत शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न सरना स्थलों पर विद्युत की प्रर्याप्त व्यवस्था, खराब पड़ी पथ बत्तियों को दुरुस्त करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्य करने को कहा. उन्होंने नगरवासियों को करमा पूजा की बधाई देते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि करमा पूजा के दौरान साफ-सफाई बनाए रखें. कूड़े को यहां-वहां ना फेंके तथा अपने शहर को स्वच्छ एवं रमणीक बनाए रखने में सहयोग करें और गीले-सूखे कचड़े को अलग-अलग कर ही निगम के कूड़ा संग्रहण में डालें.
कोयला कारोबार का भंडाफोड़, कोयला समेत वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार समेत पलामू की दो खबरें [wpse_comments_template]
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का निरीक्षण
जोन 2 अंतर्गत वार्ड 5, बड़गाईं तथा वार्ड 7, गाड़ीगांव, पाहन टोली, होटवार में निगम द्वारा सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का निरीक्षण किया गया. शिविर में उनके द्वारा लाभार्थियों की संख्या एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई. सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा ने बताया कि पिछले चार दिनों में आम लोगों की संख्या काफी बढ़ी है. इस शिविर में सफाई मित्र के साथ आम लोगों द्वारा जन-कल्याकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा रहा है. शुक्रवार को शिविर में लगभग 250 आम लोगों तथा 200 सफाई मित्रों ने स्वास्थ्य जांच कराया. मौके पर अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा जोनल सुपरवाइजर एवं वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/illegal-coal-business-busted-vehicle-with-coal-seized-driver-arrested-and-two-news-from-palamu/">अवैधकोयला कारोबार का भंडाफोड़, कोयला समेत वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार समेत पलामू की दो खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment