Search

 
 
 

स्थापना दिवस पर रांची नगर निगम चलाएगा स्वच्छता अभियान

 
Ranchi : रांची नगर निगम अपने स्थापना दिवस के मौके पर शहर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए छठ थीम पर अभियान चलायेगा. इसका मोटो गार्बेज फ्री रांची बनाना है. इस अभियान के तहत नगर निगम द्वारा कई तरह का आयोजन होगा. इसमें इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल 2.0) की शुरुआत 17 सितंबर को विवेकानंद सरोबर, बड़ा तालाब से की जायेगी. यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए किया जायेगा. इसके लिए रांची नगर निगम की टीम का नाम पिछले वर्ष की तरह रमणीक रांची वॉरियर रखा गया है. इसके साथ ही नगर निगम सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन 18 सितंबर से 25 सितंबर तक करेगा. निगम के सभी वार्डों में निगम के सभी सफाई मित्रों के लिए शहर में संचालित सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेटर और अन्य वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगा.

ये कार्यक्रम आयोजित होंगे

  • शहर के सभी पर्यटन स्थल, पार्क, ऐतिहासिक धरोहर स्थल, तालाब के आसपास सफाई अभियान 2.0 प्लोग्रून चलाया जायेगा, जिसमें लोग चलने दौड़ने के क्रम में प्लास्टिक आदि को चुनते हैं.
  • पौधो का वितरण.
  • हस्ताक्षर अभियान.
  • स्वच्छता शपथ
  • रांची शहर में वेस्ट सेग्रेगेशन के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-officials-of-religious-organizations-met-dig-regarding-problems/">रांची

: समस्याओं को लेकर डीआइजी से मिले धार्मिक संगठनों के पदधारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही