Search

 
 
 

रांची नगर निगम बेचेगा मार्केट रेट से सस्ता खाद, उत्पादन शुरू

 
  • लगाई गई हैं दो कंपोस्टिंग मशीन, हर दिन बन रहा 400 किलो से अधिक खाद
  • फल और सब्जी मंडियों से निकलने वाले अवशेषों से खाद बनाया जा रहा
Tarun Kumar Chaubey Ranchi : रांची शहर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए रांची नगर निगम द्वारा कर्बला चौक एमटीएस तथा नागा बाबा सब्जी मार्केट में 34 लाख की लागत से कंपोस्टिंग मशीन लगाई गई हैं. इन मशीनों द्वारा फल और सब्जी मंडियों से निकलने वाले अवशेषों से खाद बनाया जा रहा है. नागा बाबा सब्जी मार्केट में लगायी गयी कंपोस्टिंग मशीन की क्षमता 500 किलो प्रतिदिन है. जबकि कर्बला चौक एमटीएस में लगायी गयी मशीन की क्षमता 1500 किलो प्रतिदिन की है. एक बार मशीन में वेस्टेज डालने के बाद 24 घंटे के अंदर उससे खाद तैयार हो जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023_03_01-at-19.09.10-1_848-1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" />

कीमत तय करने के लिए बनायी जायेगी कमेटी

इस खाद की बिक्री शहर के सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा की जायेगी. इसके लिए ग्रुप की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. खाद की दर क्या होगी, इसके लिए कमेटी बनायी जाएगी. निगम के अधिकारियों के अनुसार, खाद का दाम मार्केट रेट से कम होगा, ताकि लोगों को खाद सस्ती दर पर मुहैया करायी जा सके. फिलहाल जी-20 बैठक को लेकर लगाये गये पौधों में इस खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है.

नागाबाबा : वेस्ट से रोजाना बन रहा 60 किलो खाद

नागा बाबा सब्जी मार्केट के सुपरवाइजर मनोज कुमार ने बताया कि रोज यहां से 50 से 60 किलो खाद तैयार किया जा रहा है. इस खाद को तैयार करने के लिए रोज 400 से 500 किलो वेस्ट का इस्तेमाल हो रहा है. मशीन से खाद बनाने के लिए तीन महिलाओं और एक पुरुष को काम पर रखा गया है. उन्हें महीने में 8 हजार रुपये दिए जाते हैं.

कर्बला चौक : 400 किलो खाद तैयार हो रहा

वहीं कर्बला चौक एमटीएस के सुपरवाइजर जावेद अख्तर ने बताया कि यहां रोज 300 से 400 किलो खाद तैयार किया जा रहा है. खाद बनाने के लिए वेस्ट डेली मार्केट, बहू बजार, डोरंडा मार्केट और निकट के वार्डों से इकट्ठा किया जाता है. यहां पर काम करने के लिए दो पुरुष और दो महिलाओं को रखा गया है. इसे भी पढ़ें – जी-20">https://lagatar.in/g-20-summit-discussion-on-the-subject-of-materials-for-sustainable-energy-on-thursday/">जी-20

सम्मेलन : सतत ऊर्जा के लिए सामग्री विषय पर चर्चा गुरुवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही