Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घरों को उजाड़ने का काम कर रहा रांची नगर निगम : उप महापौर

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने गुरुवार को कहा कि रांची नगर निगम घरों को उजाड़ने का काम कर रहा है. यह चिंतन का विषय है. वैसे गरीब लोग जिनके द्वारा जमीन का अतिक्रमण किया गया है, उसका सर्वे करा उजाड़ने से पहले उनको बचाने की योजना सरकार को बनानी चाहिए. यह भी कहा कि विगत कई दिनों से रांची शहर में नगर निगम के द्वारा पुराने भवनों को भी नोटिस दिया जा रहा है, जिससे पूरे शहर में भय का माहौल है. झारखंड सरकार इस विषय को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द पुराने भवनों को रेगुलाइज़ करने हेतु नियमावली बनाये, जिससे कि शहरवासी भयमुक्त वातावरण में रह सकें.

भवन रेगुलराइजेशन का सरल प्रारूप तैयार करने की आवश्यकता

रांची नगर निगम के अंदर आने वाले इन मकानों को रेगुलाइज करने की मांग को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में डिप्टी मेयर ने कहा- इस सिलसिले में मैं मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव नगर विकास विभाग से मुलाकात कर चुका हूं. पत्राचार के माध्यम से भी शहर वासियों की समस्याओं के निदान और इन भवनों को रेगुलराइज करने हेतु झारखंड सरकार द्वारा कार्यवाही के लिए प्रयासरत हूं. पर लगातार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद इस पर कोई पहल नहीं जा सकी है. जबकि यह समस्या रांची शहर की आम जनता से जुड़ी हुई है. उपमहापौर ने कहा कि रांची वासियों को इस भय के माहौल से निकालने के लिए भवन रेगुलराइजेशन का सरल प्रारूप तैयार करने की आवश्यकता है, जिससे कि शहर के वैसे मकान जो अतिक्रमण में नहीं आते हैं उसे नियमित किया जा सके. इसे भी पढ़ें –  JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-said-there-was-a-huge-disturbance-in-the-jpsc-examination-the-image-of-the-government-is-getting-spoiled/">JMM

  विधायक लोबिन ने कहा- JPSC परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ी, सरकार की छवि हो रही खराब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही