Search

 
 
 

रांची: अवैध होर्डिंग्स के विरोध में नगर निगम का अभियान

 
Ranchi: रांची नगर निगम के तत्वावधान में अवैध होर्डिग्स के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को नगर निगम के बाजार शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ओर से कचहरी चौक, जेल चौक से हरिओम टरावर तक अभियान चलाया गया. जेल चौक में दो अवैध होर्डिग्स संरचना मिली, जिसे निगम द्वारा अभियान के तहत हटाया गया. इसके साथ ही करीब 25 विज्ञापन पट्ट/होर्डिंग्स के विरोध में कार्रवाई करते हुए दो दिनों के अंदर नवीकरण करने का निर्देश दिया गया. न्यूक्लियस मॉल व हरिओम टावर में अधिष्ठापित बिना एनओसी प्राप्त विज्ञापन पट्टो को दो दिनों के अंदर एनओसी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया एवं भविष्य में अवैध पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सहायक प्रशाससक, नगर प्रबंधक, बाजार शाखा व इन्फोर्समेंट शाखा की टीम मौजूद थी. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही