Search

रांची नगर निगम का स्वच्छता पखवाड़ा, शहर में चलाया जा रहा विशेष अभियान

Ranchi: भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा देश के सभी शहरों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन का उद्देश्य कचरा मुक्त शहरों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निगम क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा नाम से कार्यक्रम चलाया गया. जिसके तहत नगर निगम ने शहर में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया. इस दौरान इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 की शुरूआत बड़ा तालाब में की गई. स्वच्छता लीग का नेतृत्व प्रशासक अमित कुमार के द्वारा किया जाना है. बड़ा तालाब में आयोजित कार्यक्रम में उप प्रशासक रजनीश कुमार, निगम के सभी पदाधिकारी और कर्मी एवं शहर के विभिन्न एनजीओ के साथ आम नागरिकों ने भाग लिया. इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित की. मौके पर विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित किए गए, जैसे प्लॉग रन, स्वच्छता शपथ, वृक्षारोपण, हस्ताक्षर अभियान, पौधों का वितरण. इन कार्यक्रमों के माध्यम से शहर के स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया. इसके अलावा रमणीक रांची वॉरियर्स टीम द्वारा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां विभिन्न वार्डों में आयोजित किया गया. युवा बनाम कचरा थीम से जुड़ने के लिए युवाओं से अपील की गई. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-donated-138-units-of-blood-on-pm-modis-birthday/">धनबाद

: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया 138 यूनिट रक्तदान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/111-12.jpg"

alt="" width="1440" height="1025" /> मौके पर प्रशासक अमित कुमार ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को कचरा मुक्त बनाना और नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करना है. इस कार्यक्रम के तहत रांची नगर निगम द्वारा मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थलों, हर वार्ड, हर गली-मोहल्ले में पूर्ण सफाई व्यवस्था करते हुए गार्बेज के पृथक्करण का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है. साथ ही पृथक्करण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस मुहिम के तहत व्यापक रूप से सफाई कार्य किए जाएंगे. वर्तमान समय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समय की मांग है, और इसके लिए सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने युवाओं से इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-7-day-football-tournament-begins-team-from-chhattisgarh-is-taking-part/">गढ़वा

: 7 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत, छत्तीसगढ़ की टीम ले रही हिस्सा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp