Search

 
 
 

रांची नगर निगम की योजना फेल : एक लाख की जगह 20 हजार पौधे ही लगा पाया

 
Ranchi : शहर में पर्यावरण को सुधारने के लिए रांची नगर निगम द्वारा 1 लाख पौधे लगाए जाने थे, लेकिन अब तक मात्र 20 हजार पौधे ही लगाये जा सके हैं. जबकि निगम ने पौधे लगाने के लिए 15 अगस्त तक का लक्ष्य रखा था. 1 लाख पौधे लगाने के लिए निगम ने टेंडर भी निकाला, पर कंपनी द्वारा अधिक पैसा मांगने पर निगम ने टेंडर रद्द कर दिया. निगम का कहना है कि कंपनी द्वारा प्रत्येक पौधे के लिए 5000 रुपये मांगे गये थे. इसलिए अब एक बार फिर से नया टेंडर निकाला जाएगा. एक लाख पौधों में से 50 फीसदी पौधे विभिन्न वार्ड के लोगों में बांटे जाने थे, जबकि 50 फीसदी पौधे खाली जगहों, रोड किनारे, सरना स्थल पर लगाए जाने थे. इसके लिए टेंडर भी निगम ने निकाला था. हाल यह है कि निगम द्वारा 50 फीसदी पौधे बांटने में भी देर की गयी.

पौधे लगाने के लिए नई कंपनी का चुनाव करेंगे- पाहन

नगर निगम ने लगाने के लिए 28 तरह के पेड़ चयनित किए हैं. पौधे लगाने के लिए विभिन्न संस्थानों से एनओसी भी मंगाया गया है. अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि शहर में बेहतर वातावरण के लिए निगम ने 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था. इसके लिए टेंडर निकाला गया था. टेंडर पाने वाली कंपनी को लगाए गए पौधों की 3 साल तक देखभाल करनी थी. लेकिन इसके लिए अत्यधिक रेट मांगे जाने पर कंपनी का चुनाव नहीं हो सका. अब हम पौधे लगाने के लिए नई कंपनी का चुनाव करेंगे. इसे भी पढ़ें- तीस्ता">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-teesta-setalvad-says-high-court-to-pronounce-verdict-on-regular-bail/">तीस्ता

सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट ने  अंतरिम जमानत दी, कहा, रेगुलर बेल पर हाई कोर्ट फैसला सुनाये    
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही